कुशीनगर से सीएम योगी का बड़ा प्रहार: बोले— "अब यूपी में कट्टा नहीं, मिसाइल बनती है; जिसके दागने पर पाकिस्तान 'बाप-बाप' करता है"
CM Yogi Launches a Major Salvo from Kushinagar
कुशीनगर। CM Yogi Launches a Major Salvo from Kushinagar, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा का पिछली सरकारों की तरह अब यूपी में कट्टा और बम नहीं बनते, जिससे दंगे के साथ बेरोजगारी आती थी। अब नए उत्तर प्रदेश में मिसाइल बनती है, जिसके दागने पर पाकिस्तान बाप बाप करता है।
विकास के साथ रोजगार की बात होती है, अब परिवारवाद की बात नहीं होती। विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं। विकास के लिए प्रदेश के खजाने का मुंह आपकी तरफ खोल दूंगा।
कुशीनगर के तमकुहीराज में 424 करोड़ की 278 विकास परियोजनाओं का मंगलवार को लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को विकास के नाम पर पीछे ढकेलने का जिम्मेदार सीधे कांग्रेस व सपा को ठहराते हुए कुशीनगर का उदाहरण देते हुए कहा कि, वैदिक व रामायणकालीन युग की साक्षी बुद्ध व महावीर की धरती की पहचान भुखमरी व बीमारी के लिए थी। आज वह पहचान नहीं है।
अब यहां मेडिकल कालेज व कृषि विश्वविद्यालय है, जहां से डॉक्टर और विज्ञानी तैयार होंगे। यहां के जंगल पार्टी के आतंक व माफियागिरी को समाप्त करने का कार्य किया। यह केवल उदाहरण है, यह कार्य डबल इंजन सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में किया। इसका असर भी आमजन को दिख रहा है।
मुख्यमंत्री ने राम मंदिर बनने की बात करते हुए कहा कि, सपा घोषित राम द्रोही है तो कांग्रेस भी इसकी सगी है। इसलिए राम मंदिर बनने में 498 वर्ष लग गए। भाजपा की सरकार बनी तो भब्य नब्य राम मंदिर अपनी पुरानी विरासत के साथ खड़ा है।
अयोध्या अपने वैभव के साथ चमक रही है, त्रेता युग की याद दिला रही है। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि, उनके के पाप कृत्यों के कारण पूरा प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित था।
पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष में पूरे देश व प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। गरीब को फ्री में राशन मिल रहा तो छत भी मिल रही है। उत्तर प्रदेश के तो पहचान का ही संकट खड़ा था।
आज वही प्रदेश चमक रहा है। कोई पर्व त्योहार बिना दंगे के नहीं मनता था, अब इसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। हमने माफिया जो बेरोजगारी और मच्छर जो बीमारी देने का कार्य करते थे, दोनों को समाप्त किया। इसीलिए स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश की राह पर है।