सीएम योगी ने लखनऊ में टाटा मोटर्स के 10 लाखवें वाहन को दिखाई हरी झंडी

सीएम योगी ने लखनऊ में टाटा मोटर्स के 10 लाखवें वाहन को दिखाई हरी झंडी

CM Yogi flags off Tata Motors

CM Yogi flags off Tata Motors'

  • लखनऊ में टाटा के प्लांट में मुख्यमंत्री ने कंपनी के दस लाखवें वाहन को दिखाई हरी झंडी
  • टाटा के प्लांट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया इलेक्ट्रिक बस में सफर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को टाटा मोटर्स की बड़ी उपलब्धि में सहभागी बने। उन्होंने टाटा मोटर्स संयंत्र में बनने वाले दस लाखवें वाहन को लखनऊ के प्लांट में हरी झंडी दिखाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान प्लांट में इलेक्ट्रिक बस में सफर भी किया।

मुख्यमंत्री ने टाटा ग्रुप को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इंडस्ट्री के लिए सबसे बेहतर इको सिस्टम यूपी में है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ टाटा समूह की साझेदारी केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास, विकास और 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' को समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने टाटा ग्रुप के दिग्गजों की मौजूदगी में कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा देश के कुल एक्सप्रेसवे में साठ प्रतिशत हैं। यहां के सात शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है और लगातार स्टेट हाइवे टू लेन से फोर लेन में बदले जा रहे हैं।

भारत के कुल एक्सप्रेस-वे का 55% उत्तर प्रदेश में है। गंगा एक्सप्रेस-वे का इसी महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकार्पण करेंगे, जो कि लगभग 600 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के पूर्ण होने के बाद, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क में उत्तर प्रदेश का योगदान बढ़कर 60% हो जाएगा।