जापान दौरे पर सीएम योगी ने लिया मैग्लेव ट्रेन का अनुभव
CM Yogi experienced Maglev train during his
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावना का विस्तार देने जापान दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मैग्लेव ट्रेन में यात्रा की। टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रेन की 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार का रोमांचक अनुभव लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जापान दौरे के दौरान टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव (Maglev) ट्रेन में सफर किया, जो चुंबकीय शक्ति से हवा में तैरते हुए 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से चलती है। उन्होंने ट्रेन की 100 किलोमीटर की यह परीक्षण यात्रा की, जिसका उद्देश्य यूपी में आधुनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए नई तकनीक को समझना था।
मैग्लेव ट्रेन पारंपरिक पटरियों पर नहीं, बल्कि चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic Levitation) के सहारे हवा में तैरते हुए चलती है। इस ट्रेन की परिचालन गति 600-700 किमी/घंटा है, जिससे यात्रा का समय बहुत कम हो जाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो-नागोया कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान यह सफर किया, जो 2027 तक चालू होने की योजना है। सीएम योगी की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में परिवहन के आधुनिक मोर्चों पर चल रही विकास योजनाओं के लिए एक नई दिशा के रूप में देखी जा रही है।