असम के रण में सीएम योगी: "यूपी में सब चंगा, नो कर्फ्यू-नो दंगा"; घुसपैठ और तुष्टीकरण पर कांग्रेस-यूडीएफ को घेरा

असम के रण में सीएम योगी: "यूपी में सब चंगा, नो कर्फ्यू-नो दंगा"; घुसपैठ और तुष्टीकरण पर कांग्रेस-यूडीएफ को घेरा

CM Yogi Enters the Assam Fray

CM Yogi Enters the Assam Fray

सीएम योगी आदित्यनाथ की असम विधानसभा चुनाव में रैलियां

बारपेटा के साथ बरछला में मुख्यमंत्री की चुनावी रैली

लखनऊ। CM Yogi Enters the Assam Fray, असम के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है। असम में 126 विधानसभा सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान होगा और चार मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शुक्रवार को बरबेटा विधानसभा सीट पर एनडीए के उम्मीदवार दीपक कुमार दास के समर्थन में रैली की।यहां से असम गण परिषद (एजीपी) के दीपक कुमार दास प्रत्याशी हैं। एजीपी असम में एनडीए की सहयोगी पार्टी है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बारपेटा में अपनी पहली सभा में कांग्रेस के साथ यूडीएफ पर जमकर हमला बोला और गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ ने इस पवित्र धरती पर घुसपैठियों और दंगाइयों को ठिकाना दिया। जिससे कि यहां का माहौल खराब होता रहा। अब हम कांग्रेस और यूडीएफ की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ ने असम की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया। घुसपैठियों को घुसाकर यहां की डेमोग्राफी को बिगाड़ने का काम किया। असम के लोगों के मकान, जमीन पर जबरन कब्जा कराने का प्रयास किया। एक ओर विकास और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है।

घुसपैठ नहीं होने देंगे

एक-एक घुसैपठियों को चिह्नित कर यहां से बाहर कराने की व्यवस्था भी हो रही है। दूसरी ओर विकास के बड़े-बड़े काम भी असम में देखने को मिल रहे हैं। यह एनडीए का संकल्प है कि असम को लैंड जिहाद और लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे, यहां घुसपैठ नहीं होने देंगे। कांग्रेस और यूडीएफ की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

कांग्रेस ने कहा- राम तो हुए ही नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि राम तो हुए ही नहीं। कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया, लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार के दम पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया।

कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार विरासत का सम्मान करती है। यह केवल डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। जहां-जहां भाजपा सरकार है, वहां काम कर के दिखाया है। अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए आंदोलन चलता था, असम से भी लोग आते थे।

नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा

उन्होंने कहा कि अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। वहां सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। किसी धर्म से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। अगर किसी ने दंगा करने का दुस्साहस किया तो उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों और दलितों में बांट दी जाती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं यूपी से विशेष रूप से आया हूं कि यह कहने के लिए, यूपी में नौ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त, माफिया मुक्त यूपी है, विकास कार्य धड़ल्ले से हो रहा है।

कांग्रेस ने किया भारत और भारतीयता का अपमान 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने भारत और भारतीयता का अपमान किया है। डबल इंजन सरकार ने तय किया है कि असम को घुसपैठ का हिस्सा नहीं बनने देंगे। घुसपैठियों को निकाल बाहर करेंगे। कांग्रेस या यूडीएफ के लोगों को जब भी अवसर मिला है, उन्होंने भारत और भारतीयता का अपमान किया है। लगातार अपमान किया है।

यूडीएफ तो असम में घुसपैठ की जननी

यूडीएफ तो असम में घुसपैठ की जननी है, घुसपैठियों को आश्रय देती है। उनके दम पर असम की सरकार में कब्जा करना चाहती है। कांग्रेस उनके साथ मिलकर असम की संस्कृति को नष्ट करना चाहती है। एनडीए की डबल इंजन सरकार असम की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित और संरक्षित करते हुए एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आसाम की ये पावन धरा तो पूर्वोत्तर का द्वार है। हर भारत वासी यहां पर मां कामाख्या का दर्शन करने आता है। असम की जीवनरेखा के रुप मे विख्यात ब्रह्मपुत्र के दर्शन के लिए आता है। आज मैं भी असम के इस पावन धरा पर आपसे संवाद करने आया हूं। असम की अपनी गौरवशाली परंपरा रही है,यहां की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्परा गौरवशाली रही है।