'छात्रों को भड़काने और बदनाम करने की साजिश', Delhi Protest पर सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला

'छात्रों को भड़काने और बदनाम करने की साजिश', Delhi Protest पर सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला

CM Yogi on Delhi protest

CM Yogi on Delhi protest

CM Yogi on Delhi protest: सीएम योगी गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर हमला किया। योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस जातियों को आपस में लड़ाने का काम करती हैं। साजिश के तहत आंदोलन कराकर छात्रों को बदनाम करती हैं। आप सभी ने देखा होगा कि कैसे छात्रों को बदनाम करने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गुंडों ने दिल्ली में संसद का घेराव किया। उन्होंने कहा कि ऐसा ही सीएए के विरोध में कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बंगाल, पाकिस्तान और अफगनिस्तान में हिन्दू, जैन व बौद्धों की बौद्ध हत्या पर कांग्रेस और सपा का मुंह बंद रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विपक्ष के इन दलों ने किसानों को भड़काया अब छात्रों को भड़का रहे हैं।

मुख्यमंत्री में बूथ अध्यक्षों को सतर्क करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा 2024 की तरफ फिर समाज में भ्रम पैदा करने की साजिश और शरारत कर सकती हैं। इसलिए बूथ स्तर पर सजग रहकर उनकी शरारतों और भ्रम को बेनकाब करते रहना होगा। सभी बूथ अध्यक्ष सरकार द्वारा कराए गए विकास और जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। लोगों के साथ निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखें।

जो बूथ जितेगा वही चुनाव भी जितेगा

बूथ को सबसे महत्वपूर्ण सांगठनिक इकाई बताते हुए मुख्यमंत्री ने चुनावी जीत का मंत्र भी दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य का उद्धरण देते हुए कहा कि चुनाव देश, प्रदेश, लोकसभा, विधानसभा या जिले में नहीं होता बल्कि असली चुनावी लड़ाई बूथ पर लड़ी जाती है। इसीलिए पीएम मोदी नारा देते हैं, मेरा बूथ सबसे मजबूत। यह नारा इस बात के लिए प्रेरित करता है कि जो बूथ जितेगा वही चुनाव भी जितेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बूथ ही किसी चुनाव का असली कुरुक्षेत्र होता है। जिसने बूथ जीत लिया, उसने चुनाव जीत लिया। और, बूथ वही जितेगा जिसके पास जन सामर्थ्य होगा, जो अधिकाधिक जनसंपर्क करेगा।

यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों को प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे सीमा पर सैनिकों के मुस्तैद रहने से देश सुरक्षित और खुशहाल रहता है, वैसे ही सतर्क और सजग बूथ होने से हम केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बूथ की ताकत से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। उन्होंने सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों की शत प्रतिशत उपस्थित के लिए उनका अभिनंदन किया और इसके लिए महानगर इकाई को साधुवाद भी दिया।

सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम 495 करोड़ रुपये की लागत वाले गोड़धोइया नाला परियोजना (पक्का नाला निर्माण, डायवर्जन, इंटरसेप्शन और ट्रीटमेंट की परियोजना) के कार्यों का दो स्थानों (फातिमा हॉस्पिटल के पास और जेल बाईपास के समीप) पर स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर जेल बाईपास पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा शासन में भूमाफियाओं ने सरकारी जमीनों पर गलत इंदराज कर लोगों को ठगा था। उन्हें बरगलाकर जमीनें बेचीं थी। भाजपा सरकार ने जब गोड़धोइया नाला परियोजना शुरू की तो ऐसी जमीन खरीदने वालों को सम्मानजनक मुआवजा दिया है।