प्रयागराज में कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, नीट पेपर लीक और छात्र हितों को लेकर गरजी सुप्रिया श्रीनेत

1000268278

Congress attacks the central government in Prayagraj

प्रयागराज। Congress attacks the central government in Prayagraj, हर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस की आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी। केंद्र की मोदी सरकार की हर दमनकारी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस युवाओं, गरीबों और छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देगी।

उक्त बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत ने कही। वह बुधवार की शाम ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सामने आयोजित छात्रों की जनसभा को संबोधित कर रही थीं। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा, नीट का पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

कई प्रतिभाशाली युवाओं ने जान दे दी। सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं छात्रों पर लाठी बरसा रही है। पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा, कांग्रेस अंग्रेजों के अत्याचार से नहीं डरी तो मोदी सरकार के आगे कैसे झुकेगी?

हम आने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस दौरान फुजैल हाशमी, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद त्रिपाठी, रघुनाथ द्विवेदी, बृजेंद्र मिश्रा, निशांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस से धक्का-मुक्की

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को समाजवादी युवजन सभा ने सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला।

सुभाष चौराहे पर पहुंचकर भाजपा सरकार का पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस से झड़प हो गई। पुलिसकर्मी पुतले को छीनने लगे, जिस पर धक्कामुक्की शुरू हो गई। इससे अफरातफरी मच गई।

जैसे तैसे हालात काबू में किए गए। पुलिसकर्मियों ने सभी को समझाकर शांत कराया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रजनीश भारती, आरती पाल, चंचल पासी, शिवशंकर सरोज, वरुण सोनकर, जयप्रकाश यादव, राम आशीष यादव, रवि भारतीय, अजय आदि रहे।