काशी में 'विकास का महाकुंभ': PM मोदी ने दी अरबों की सौगात; CM योगी बोले— "नारी शक्ति वंदन" के खिलाफ साजिश कर रहा विपक्ष

काशी में 'विकास का महाकुंभ': PM मोदी ने दी अरबों की सौगात; CM योगी बोले— "नारी शक्ति वंदन" के खिलाफ साजिश कर रहा विपक्ष

CM Yogi Alleges—Opposition Conspiring Against Nari Shakti Vandan

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिमी बंगाल के दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार-प्रसार समाप्त होने के बाद अपनी दो दिवसीय काशी यात्रा में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को अरबों की सौगात दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर आयोजित लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जोर दिया।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11-12 वर्षों से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी सशक्तिकरण के लिए निरंतर अभियान चलाया है। लाभार्थीपरक योजनाओं के अलावा अब उन्होंने कानून के माध्यम से देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2029 तक देश की संसद और सभी विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित हो। विपक्ष, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और INDI गठबंधन द्वारा इस महत्वपूर्ण विधेयक को रोकने की जो कुत्सित साजिश रची जा रही है, उसके खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। आज काशी में आधी आबादी के मन में वह आक्रोश साफ झलक रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 11-12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस दौरान शहर में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाएं जमीनी धरातल पर उतरी हैं।