CM Yogi Adityanath says

सीएम योगी बोले- एक बच्चा भी शिक्षा से वंचित रहा तो पूरा देश भुगतेगा परिणाम

undefined

CM Yogi Adityanath says

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईरान-अमेरिका तनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि समाज का एक भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित रह जाता है, तो उसके दुष्परिणाम पूरे देश को लंबे समय तक भुगतने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह और चेक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चे को स्कूल भेजना समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सीएम योगी ने कहा कि राज्य में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में बड़ी कमी आई है। पहले जहां ड्रॉपआउट दर 17 से 18 प्रतिशत थी, वहीं अब इसे घटाकर लगभग 3 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इसे पूरी तरह शून्य तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने अंशकालिक अनुदेशकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा संयम और अनुशासन बनाए रखा तथा कभी हिंसा या दबाव की राजनीति का सहारा नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में थी और कई स्कूल बंद होने की कगार पर पहुंच गए थे।

योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17,000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। साथ ही उन्हें और उनके परिवारों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सुविधा देने के लिए पोर्टल तैयार किया जा चुका है और जल्द ही स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे।