CM सुक्खू का 'मिशन असम': स्टार प्रचारक के रूप में संभालेंगे मोर्चा; शिमला से चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली रवाना; कल गुवाहाटी में करेंगे जनसभाएं
CM Sukhu's 'Mission Assam': To Lead the Campaign as a Star Campaigner
शिमला। CM Sukhu's 'Mission Assam': To Lead the Campaign as a Star Campaigner, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू असम में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गए हैं। शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री शिमला से चंडीगढ़ के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। चंडीगढ़ से दिल्ली तक आज शाम को उनकी फ्लाइट है।
कल सुबह वह गुवाहाटी में पहुंचेंगे। यहां पर चुनावी कार्यक्रमों, जनसभा व प्रेसवार्ता को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने उन्हें असम चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है।
पार्टी हाइकमान ने चुनाव के लिए 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री असम से कल शाम या फिर 6 की सुबह वापिस लौटेंगे। 7 अप्रैल को वह शिमला पहुंच जाएंगे।