ऊना में बोले सीएम सुक्खू: "शानन प्रोजेक्ट अब हिमाचल का है; चंडीगढ़ में भी मांगेंगे अपनी हिस्सेदारी"

ऊना में बोले सीएम सुक्खू: "शानन प्रोजेक्ट अब हिमाचल का है; चंडीगढ़ में भी मांगेंगे अपनी हिस्सेदारी"

CM Sukhu Speaks in Una

CM Sukhu Speaks in Una

ऊना। CM Sukhu Speaks in Una, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पंजाब से चंडीगढ़ और शानन प्रोजेक्ट पर सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण है। चंडीगढ़ में हिस्सेदारी मांगी जा रही है तो शानन प्रोजेक्ट की लीज पूरी होने के बाद अब यह हिमाचल प्रदेश का है। ऊना के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि पंजाब सुप्रीम कोर्ट गया है, सुनवाई की डेट का इंतजार है, शानन प्रोजेक्ट की 99 साल की लीज के बाद स्पष्ट रूप से यह प्रोजेक़्ट हिमाचल का है। 

उन्होंने चेस्टर हिल एवं अन्य जगहों पर अधिकारियों की आपसी खींचातान एवं लड़ाइयों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समय अधिकारी सरकार चलाते थे, लेकिन हमारी सरकार में मंत्रिमंडल सरकार चला रहा है। अधिकारियों की आपस की लड़ाइयां हो रही है तो अगर कोई गलत होगा तो उसके खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाती है।

आरडीजी पर की गई अनदेखी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरडीजी पर पीएम से पत्राचार किया, फाइनांस मिनिस्टर से व्यक्तिगत भेंट की। केंद्र द्वारा रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद कर प्रदेश हितों की अनदेखी की गई। हम मजबूती से केंद्र के समक्ष अपने हकों को उठाकर प्रदेश को विकास की नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। 

भाजपा नेता नहीं उठाते प्रदेश हित

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के स्थानीय चार सांसद और एमएलए आखिर केंद्र के सामने हिमाचल के हितों की बात क्यों नहीं करते। भाजपा और इनके नेता हिमाचल विरोधी हैं।

पांच गुट में बंटे भाजपा नेता

पिछली प्रदेश भाजपा सरकार के समय पांच वर्षों में केंद्र से हमारी सरकार की तुलना में 60 हजार करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुए, लेकिन उस धनराशि का भाजपा नेताओं ने दुरुपयोग और लूट की। भाजपा नेता पांच गुटों में बंट चुके हैं। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कुर्सी बचानी है तो सरकार को गलत बोलना ही है। 

ये रहे मौजूद

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश कालिया, विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिलाध्यक्ष देशराज गौतम व अन्य मौजूद रहे।