कुल्लू दौरे पर सीएम सुक्खू का विपक्ष पर हमला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

कुल्लू दौरे पर सीएम सुक्खू का विपक्ष पर हमला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

CM Sukhu Attacks Opposition During Kullu

CM Sukhu Attacks Opposition During Kullu

कुल्लू। CM Sukhu Attacks Opposition During Kullu, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू रविवार को कुल्लू दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इन दिनों तनाव में आकर बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के भीतर गुटबाजी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और पार्टी के कुछ नेता ही जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की चर्चा कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि जयराम ठाकुर को अब यह अहसास हो गया है कि पार्टी में उनकी स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं रही, इसी कारण वह लगातार अनर्गल बयान दे रहे हैं। 

भाजपा नेताओं का रवैया बन रहा बाधा

सुक्खू ने भाजपा पर प्रदेश हित के मुद्दों पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी राज्य सरकार जनहित और विकास से जुड़े निर्णय लेती है, विपक्ष उसका विरोध करने में जुट जाता है। उन्होंने कहा कि यह रवैया प्रदेश के विकास में बाधा बन रहा है और जनता सब कुछ देख रही है।

केवल राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता और विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है, जबकि भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता सच्चाई को समझेगी और विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार के साथ खड़ी रहेगी।

विकास योजनाओं की समीक्षा की

कुल्लू दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा भी की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

विधायकों के घर पहुंचे सीएम

सीएम सुक्खू मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के भाई और कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता के निधन पर उनके घर पहुंचे। स्वजन से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत परिजनों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।