बिहार को मिले 12 नए सारथी: CM नीतीश कुमार ने प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को दिया 'सेवा और समर्पण' का मंत्र

बिहार को मिले 12 नए सारथी: CM नीतीश कुमार ने प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को दिया 'सेवा और समर्पण' का मंत्र

CM Nitish Kumar Imparts the Mantra

CM Nitish Kumar Imparts the Mantra

  • मुख्यमंत्री ने 2024 बैच के 12 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों से की मुलाकात।

  • नीतीश कुमार ने अधिकारियों को संवेदनशीलता, ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी।

  • IAS अधिकारियों की भूमिका नीति क्रियान्वयन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

पटना। CM Nitish Kumar Imparts the Mantra, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार कैडर के 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 12 प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में हुई।

मुख्यमंत्री से जिन अधिकारियों ने मुलाकात की, उनमें विरूपाक्ष विक्रम सिंह, प्रिया रानी, कृष्णा जोशी, प्रेम कुमार, सैयद आदिल मोहसिन, अजय यादव, सूरज कुमार, विग्नेश टी.ए., जतिन कुमार, के. परीक्षित, महेश कुमार एवं कशिश बख्शी शामिल थे।

इन अधिकारियों ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न जिलों में किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया। इनमें चार अधिकारी बिहार के, तीन राजस्थान के, दो दिल्ली के, तथा एक-एक हरियाणा, तमिलनाडु और झारखंड के निवासी हैं।

आईएएस अध‍िकार‍ियों की अहम होती है भूमिका 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों के अनुभव सुनकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि अभी सभी प्रशिक्षण अवधि में हैं और इसके बाद उनकी पोस्टिंग होगी।

सरकार नीतियां बनाती है और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में आईएएस अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की सलाह दी!

कहा कि‍ इससे वे राज्य और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। साथ ही उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार और कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह तथा मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।