सीएम हेल्पलाइन 1076 विवाद: वेतन और सुविधाओं में कटौती पर सरकार सख्त; यूपीडेस्को ने कंपनी को थमाया नोटिस

सीएम हेल्पलाइन 1076 विवाद: वेतन और सुविधाओं में कटौती पर सरकार सख्त; यूपीडेस्को ने कंपनी को थमाया नोटिस

CM Helpline 1076 Controversy

CM Helpline 1076 Controversy

सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों ने वेतन-सुविधाओं की कमी की शिकायत की।

यूपीडेस्को ने वी विन प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस दिया।

कंपनी को तुरंत तय वेतन और सुविधाएं देने के निर्देश।

लखनऊ। CM Helpline 1076 Controversy, सीएम हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों ने वी विन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी से उन्हें बढ़ा हुआ वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीडेस्को) ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

साथ ही निर्देश दिया है कि कर्मचारियों को तय वेतन और सभी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। इसी कंपनी के माध्यम से हेल्पलाइन में कर्मचारी कार्यरत हैं।

यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने नोटिस में स्पष्ट कहा है कि सीएम हेल्पलाइन 1076 एक महत्वपूर्ण जनसेवा परियोजना है, इसलिए इसके संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एजेंसी से पूरे मामले पर विस्तृत स्पष्टीकरण भी मांगा है।

चेतावनी दी गई है कि यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता या लापरवाही सामने आई तो कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि सीएम हेल्पलाइन 1076 पर किसी भी सरकारी विभाग से जुड़ी समस्या और शिकायतों को घर बैठे की जा सकती है। यहां दर्ज शिकायतों को संबंधित विभाग को भेजा जाता है।

शिकायत के समाधान के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाता है। मुख्यमंत्री स्वयं भी कभी- कभी हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की समीक्षा करते हैं।