मिशन 2027: कुंभ की भव्यता और जिला विकास के लिए CM धामी का ₹1300 करोड़ का बड़ा 'बूस्टर डोज़'

मिशन 2027: कुंभ की भव्यता और जिला विकास के लिए CM धामी का ₹1300 करोड़ का बड़ा 'बूस्टर डोज़'

CM Dhami Massive ₹1

CM Dhami's Massive ₹1,300 Crore 'Booster Dose

देहरादून । CM Dhami's Massive ₹1,300 Crore 'Booster Dose, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी जाने और जिला योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 1300 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की।

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी लाये जाने के लिए विभिन्न विभागों की 28 योजनाओं के लिए 282.29 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन किया। कुंभ मेला को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण प्रयास है।

साथ ही, मुख्यमंत्री की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना संरचना के अंतर्गत राज्य के सभी जनपदों के लिए 1018.21 करोड़ की धनराशि जनपदवार आवंटित किए जाने की स्वीकृति भी दी। इस धनराशि से जनपदों में संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को और अधिक गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जन कल्याण से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश की जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।