सीएम धामी ने वर्चुअली किया सरस महोत्सव का शुभारंभ, कहा- यह आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का जीवंत उत्सव

सीएम धामी ने वर्चुअली किया सरस महोत्सव का शुभारंभ, कहा- यह आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का जीवंत उत्सव

Champawat Saras Corbett Festival

Champawat Saras Corbett Festival

खटीमा: Champawat Saras Corbett Festival: चंपावत जिले के टनकपुर नगर पालिका क्षेत्र में सात दिवसीय चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया. अगले सात दिनों तक चलने वाले सरस कॉर्बेट महोत्सव में साहसिक पर्यटन गतिविधियों सहित व्यापारिक सांस्कृतिक सहित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे.

क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के वर्चूवल शुभारंभ के साथ इसे व्यवसायिक गतिविधियों साहसिक पर्यटन के विकास के रूप में आयोजन को बेहतर अवसर बताया. सीएम ने इस आयोजन के माध्यम से चंपावत को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य बताया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से चंपावत जिले के टनकपुर में आयोजित सात दिवसीय ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ करते हुए इसे प्रदेश की संस्कृति, साहसिक पर्यटन और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि काली कुमाऊं की होली—बैठकी, खड़ी और चौफुला—अपनी विशिष्ट पहचान के कारण देशभर में प्रसिद्ध है. इस वर्ष महोत्सव को शीतकालीन कॉर्बेट महोत्सव के रूप में आयोजित कर विंटर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है.

महोत्सव में पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, रिवर राफ्टिंग, हॉट एयर बलून, ट्रेकिंग व पक्षी अवलोकन जैसी गतिविधियां होंगी. जिससे चंपावत को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री ने जिम कॉर्बेट का उल्लेख करते हुए क्षेत्र की ऐतिहासिक और वन्यजीव विरासत को रेखांकित किया.

उन्होंने बताया जिले में स्वास्थ्य, सड़क, रोपवे, ड्राई पोर्ट और साइंस सेंटर सहित कई विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं. विकास भी और विरासत भी के मंत्र के साथ सरकार चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी आयोजन हुए. साथ ही छात्र छात्राओं के मध्य चित्रकला क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हुआ.

चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’के तहत लोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं समूह के उत्पाद,व्यंजन सहित हस्तशिल्प उत्पादों के दर्जनों स्टॉल भी लगाए गए हैं. सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में उत्तराखंड के प्रमुख कलाकार,बैंड एवं सांस्कृतिक दलों के स्टार नाइट के रूप में आयोजन भी कराए जाएंगे.