नारी शक्ति वंदन विधेयक पर सीएम धामी का विपक्ष पर हमला, महिला अधिकारों पर राजनीति का आरोप
CM Dhami Attacks Opposition over 'Nari Shakti
देहरादून। CM Dhami Attacks Opposition over 'Nari Shakti, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने संसद में नारीशक्ति वंदन संशोधन विधेयक का विरोध कर आधी आबादी के अधिकारों का हनन किया है।
रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दलों ने देशहित नहीं, बल्कि दल का हित देखा।
उन्होंने कहा कि ये दल नहीं चाहते कि सामान्य परिवारों की महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व मिले। विपक्षी दलों की नकारात्मक और बाधक राजनीति के फलस्वरूप यह संशोधन विधेयक संसद में पारित होने से रह गया।
उन्होंने कहा कि नारीशक्ति का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और वह लगाता महिला अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेगी। उन्होंने पूछे जाने पर यह भी कहा कि अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।