सीएम भगवंत मान की 'शुकराना यात्रा': तख्तों पर नतमस्तक होकर करेंगे गुरु साहिब का आभार; 9 मई तक चलेगा सफर
CM Bhagwant Mann's 'Shukrana Yatra'
CM Bhagwant Mann's 'Shukrana Yatra'-- जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट अमेंडमेंट 2026 के लागू होने के बाद सीएम भगवंत मान आज 'शुकराना यात्रा' की शुरुआत करेंगे। यात्रा नाै मई को सम्पन्न होगी।
यात्रा का आगाज सीएम श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर नतमस्तक होकर करेंगे। श्री आनंदपुर साहिब से शुरुआत कर, रोपड़, बलाचौर, बंगा, फगवाड़ा से यात्रा गुजरेगी।
दूसरे दिन जालंधर से होते हुए बाबा बकाला, अमृतसर, तरनतारन, जीरा, फरीदकोट, कोटकपूरा में यात्रा होगी। तीसरे दिन बठिंडा, तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा, बरनाला, सुनाम और अंत में संगरूर, समाना, पटियाला से होते हुए श्री फतेहगढ़ साहिब में यात्रा संपन्न होगी।