पंजाब से खबर: CM भगवंत मान ने PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लिखा यह अहम पत्र, देखें क्या मांग कर दी?

पंजाब से खबर: CM भगवंत मान ने PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लिखा यह अहम पत्र, देखें क्या मांग कर दी?

CM Bhagwant Mann wrote a letter to PM Modi and Home Minister Amit Shah

CM Bhagwant Mann wrote a letter to PM Modi and Home Minister Amit Shah

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक अहम पत्र लिखा है| जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है| दरअसल, सीएम मान द्वारा यह पत्र MSP के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी को लेकर लिखा गया है|

सीएम मान ने पत्र में कहा है कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा संजय अग्रवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), पूर्व सचिव, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की अध्यक्षता में जो MSP कमेटी बनाई गई है| उसमें विभिन्न राज्यों के कई विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन पंजाब को कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है| बावजूद इसके कि पंजाब में एमएसपी तंत्र सबसे सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।

CM Bhagwant Mann wrote a letter to PM Modi and Home Minister Amit Shah
CM Bhagwant Mann wrote a letter to PM Modi and Home Minister Amit Shah

सीएम मान पत्र में यह कहने से भी पीछे नहीं हटे कि पंजाब, देश के खाद्यान्न में अनाज की एक बड़े स्तर आपूर्ति करता है| पंजाब का देश के खाद्यान्न में आपूर्ति करने में एक बड़ा योगदान रहा है और है| सीएम मान ने कहा कि पंजाब के किसानों ने हरित क्रांति में अहम भूमिका निभाई है। उनके अधिकारों को भुलाया नहीं जा सकता है। पंजाब की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह आग्रह है कि पंजाब राज्य को उचित प्रतिनिधित्व देकर एमएसपी समिति का पुनर्गठन किया जाए।