CM भगवंत मान ने विपक्ष पर साधा निशाना, पंजाब में विकास और नए कीर्तिमान को बताया अपनी उपलब्धि
CM Bhagwant Mann takes aim at the opposition,
CM Bhagwant Mann takes aim at the opposition,: पंजाब में आज से कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच CM Bhagwant Mann की अगुवाई में आप सरकार ने विपक्षी पार्टियोों पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।
सरकार का दावा है कि राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अब सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है और पिछले वर्षों में सत्ता में रही पार्टियों की नीतियों तथा फैसलों का असर पंजाब आज भी भुगत रहा है। बता दें कि बीते दिन ही पंजाब में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आए है, जहां आप ने शानदार जीत दर्ज की है।
आप पंजाब ने ट्वीट कर विपक्ष पर बोला हमला
आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सच्चाई सामने आ चुकी है, बादल परिवार और कांग्रेसियों ने न तो अपवित्रता को गंभीरता से लिया और न ही सभा को, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभा की इच्छा पूरी कर दी”। आप पार्टी ने अकाली दल पर आरोप लगाया कि 10 सालों में आरोपी क विरूद्ध अपवित्रता का कृत्य किया गया।
इसके अलावा कांग्रेस पर आरोप लगाया गया कि अपवित्रता पर आधारित राजनीति की गई। बलिदान विरोधी कानून के संबंध में लोक सलाह दी गई। इसके अलावा आप पंजाब ने बताया कि कैसे पिछले 4 सालों में CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है और नया कीर्तिमान रच रहा है।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में विकास ने पकड़ी रफ्तार
बता दें कि पिछले 4 साल के कार्याकाल में CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास देखने को मिल रहा है। इसके अलावा राज्य में नशे और अपराध को लेकर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
इसके अलावा बड़ी संख्या अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं अगर रोजगार की बात करें तो बड़ी संख्या में राज्य के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा पंंजाब में आप सरकार लगातार नए कीर्तिमान रच रही है।