CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Transfer

आश्चर्य है, IPS कुलदीप चहल को समय से पहले पंजाब भेज दिया; चंडीगढ़ में SSP बदलने पर मामला गर्माया, CM भगवंत मान ने लेटर जारी किया

CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Transfer

CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Transfer

CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Transfer: सोमवार की रात अचानक जारी हुआ एक आर्डर चंडीगढ़ वासियों के मन में कई सवाल पैदा कर गया| दरअसल, आर्डर था चंडीगढ़ SSP कुलदीप सिंह चहल को पद से रिलीव करने का| कुलदीप सिंह चहल का चंडीगढ़ SSP के पद पर अभी कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ था और उन्हें पंजाब उनके मूल कैडर में वापिस भेज दिया गया|

फिलहाल, अब इस मुद्दे पर मामला गर्माता हुआ नजर आ रहा है| क्योंकि पंजाब के CM भगवंत मान ने कुलदीप सिंह चहल को कार्यकाल पूरा होने से पहले पंजाब भेजने और उक्त पद पर हरियाणा कैडर के आईपीएस की नियुक्ति पर बड़े सवाल उठाए हैं| सीएम मान ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को इस संबंध में लेटर जारी किया है|

क्या लिखते हैं CM भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने IPS कुलदीप चहल को लेकर जारी लेटर में लिखा- ''आदरणीय राज्यपाल साहब, जैसा कि आप जानते हैं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद पर पारंपरिक रूप से पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी और उपायुक्त, चंडीगढ़ के पद पर हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी का हक रहा है| हालांकि, मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि आईपीएस कुलदीप सिंह चहल (पंजाब कैडर: 2009) को समय से पहले पंजाब वापस भेज दिया गया है और इस पद का प्रभार हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी को दिया गया है। राज्यपाल साहब, यह यूटी, चंडीगढ़ के मामलों में पंजाब और हरियाणा के संतुलन को बिगाड़ देगा| ''

आप कुलदीप चहल को बदल रहे थे तो पहले बताते

वहीं, आगे सीएम मान ने लिखा- ''अगर किसी कारणवश से आईपीएस कुलदीप सिंह चहल को चंडीगढ़ SSP पद से हटाया जा रहा था तो इसके लिए आपको उपयुक्त आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल पंजाब से काफी पहले मांग लेना चाहिए था| फिलहाल, शीघ्र ही, हम एसएसपी चंडीगढ़ के पद के लिए पंजाब कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजेंगे। उम्मीद है कि आप जल्द से जल्द पंजाब कैडर के एक आईपीएस अधिकारी को एसएसपी, चंडीगढ़ नियुक्त करेंगे।''

CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Transfer
CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Transfer

आपको बतादें कि, कुलदीप सिंह चहल के हटने के बाद चंडीगढ़ SSP पद पर SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी की अतिरिक्त तौर पर नियुक्ति की गई है| मनीषा हरियाणा कैडर की आईपीएस अफसर हैं|

कौन हैं IPS कुलदीप सिंह चहल?

कुलदीप सिंह चहल (IPS Kuldeep Singh Chahal) पंजाब कैडर 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं| साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (IPS पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 3 साल के लिए बतौर एसएसपी आए थे| इससे पहले कुलदीप सिंह चहल मोहाली में एसएसपी थे|

इसके अलावा कुलदीप सिंह के बारे में आपको एक खास बात और बतादें कि वो आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में ASI रह चुके हैं| चहल हरियाणा के रहने वाले हैं| हाल ही में पंजाब सरकार ने भी कुलदीप सिंह चहल को DIG पद पर प्रोमोट किया था।