पंजाब विधानसभा में CM भगवंत मान की दो टूक, देखें क्या चेतावनी दी?

पंजाब विधानसभा में CM भगवंत मान की दो टूक, देखें क्या चेतावनी दी?

CM Bhagwant Mann in Punjab Budget Session 2022

CM Bhagwant Mann in Punjab Budget Session 2022

Punjab News : इन दिनों पंजाब विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है| आम आदमी पार्टी की सरकार 27 जून को अपना पहला बजट पेश करेगी| इसके साथ ही सरकार द्वारा लिए गए कई बड़े फैसलों के बिल भी इस सत्र में पेश किये जायेंगे| लेकिन इससे पहले विधानसभा में इस सत्र के बीच पक्ष-विपक्ष में सवाल-जवाब और तंज कसने का सिलसिला लगातार जारी है| ऐसे में अब विधानसभा से CM भगवंत मान की साफ शब्दों में एक चेतावनी सामने आई है|

दरअसल, शनिवार की कार्यवाही में जब सीएम मान अपना भाषण देने के लिए खड़े हुए तो इस बीच उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बात पर जोर दिया कि पंजाब का पैसा अब किसी को खाने नहीं दिया जाएगा| सीएम मान ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जमकर नकेल कसी जा रही है| नकेल कसने के इस क्रम में सरकार के मंत्री विजय सिंगला को भी नहीं बख्शा गया| इसलिए अब भ्रष्टाचार करने वालों को कोई नहीं बचा सकता है|

सीएम मान ने कहा प्रशासनिक कार्य में सुधार लाया जा रहा है| AAP की विचारधारा का केंद्र बिंदु भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन है| मतलब, पंजाब में  शासनिक-प्रशासनिक महकमे में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर गाज गिरना जारी रहेगी| इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किया हर वादा निभाएगी| इस सरकार में कोई खोखले वादे नहीं किए जाएंगे।  

वहीं, सीएम मान ने नशा और गैंगस्टर्स को लेकर भी सख्त रुख दिखाया| सीएम मान ने कहा कि इसके लिए सरकार द्वारा टास्क फाॅर्स का गठन किया गया है| टास्क फाॅर्स को सख्त आदेश है कि यहां लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए| वर्ना लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर ही कार्रवाई होगी|

24 जून से 30 जून तक चलेगा बजट सत्र .....

बतादें कि, पंजाब विधानसभा में 24 जून से शुरू हुआ बजट सत्र 30 जून तक चलेगा| ध्यान रहे कि, पिछले दिनों सरकार द्वारा बजट को लेकर आम लोगों से राय ली गई थी| बाद में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया भी था कि एक बड़ी संख्या में लोगों की राय सरकार को मिली है| जिसके बाद अब लोगों की राय को देखते हुए पंजाब का बजट तैयार किया जाएगा|

 

 
[ਲਾਈਵ] 16ਵੀਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਦੂਜਾ (ਬਜਟ) ਸੈਸ਼ਨ

[ਲਾਈਵ] 16ਵੀਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਦੂਜਾ (ਬਜਟ) ਸੈਸ਼ਨ। ਸਵਾਲ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਜਵਾਬ ਵੱਖਰੀ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਦਰਜ। ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਸੂਬੇ ਦੇ ਵਿੱਤ ਬਾਰੇ ਵਾਈਟ ਪੇਪਰ ਪੇਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ। ਰਾਜਪਾਲ ਦੇ ਸੰਬੋਧਨ 'ਤੇ ਬਹਿਸ ਦੀ ਮੁੜ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਅਤੇ ਧੰਨਵਾਦ ਦੇ ਮਤੇ 'ਤੇ ਵੋਟਿੰਗ। ... [Live] Second (Budget) Session of 16th Punjab Vidhan Sabha. Questions entered in the separate list and their answers The Finance Minister laying on the table a white paper on state finances. Resumption of discussion on Governer's address and Vote on the motion of Thanks.

Posted by Government of Punjab on Friday, June 24, 2022