Punjab: पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला; 40 लाख परिवारों के लिए 'मेरी रसोई' योजना का ऐलान, सरकार 'फूड किट' देगी

पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला; 40 लाख परिवारों के लिए 'मेरी रसोई' योजना का ऐलान, सरकार 'फूड किट' देगी, क्या-क्या होगा?

CM Bhagwant Mann Announced 'Meri Rasoi Yojana' In Punjab Breaking News

Punjab CM Press Conference: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। आज सोमवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दी। सीएम मान ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में नीले कार्ड वाले 40 लाख गरीब परिवारों के लिए 'मेरी रसोई' योजना की शुरुवात करने जा रही है। यह योजना उन परिवारों के लिए एक गारंटी है, जिसमें उन्हें कनक के साथ-साथ अब मुफ्त 'फूड किट' भी दी जाएगी। ताकि उन्हें क्वालिटी दार और पौष्टिक आहार मिल सके।

एक बार में 3 महीने की 'फूड किट' मिलेगी

सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी कि, सरकार की तरफ से दी जाने वाली मुफ्त 'फूड किट' में 40 लाख गरीब परिवारों को 2 किलो माँ छोले की दाल, '2 किलो चीनी, 1 किलो शुद्ध आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और 1 लीटर सरसों का तेल मिलेगा'। इस बार अप्रैल, मई और जून की फूड किट उन्हें दी जाएगी। सीएम ने यह भी कहा कि समय-समय पर सरकार 'फूड किट' की क्वालिटी चेक करती रहेगी। जो तेल हमारी रसोई में उपयोग होता है, वही तेल उनकी रसोई में भी होगा। हम लोगों को क्वालिटी का सामान देंगे।

बच्चों को तंदुरुस्त बनाना है, उन्हें पौष्टिक आहार मिले

सीएम ने कहा पंजाब सरकार की यह जिम्मेदारी है कि पंजाब का हर बच्चा-हर व्यक्ति तंदुरुस्त हो और उसे पौष्टिक आहार मिले। लेकिन गरीब परिवारों में बच्चों को पौष्टिक आहार समय पर नहीं मिल पाता है। जिससे वह किसी भी एक्टिविटी के लिए कमजोर हो जाते हैं। सीएम मान ने बताया कि हमें पता चला है कि पंजाब में गरीब परिवारों के कई बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि पंजाब भूखों मरने वाली स्थिति में है।

हम चुनावी घोषणाओं के अलावा भी काम करते

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम चुनावी घोषणाओं के अलावा भी काम करते हैं, ये नहीं है की जो चुनावी घोषणाओं में कहा या लिखा। सिर्फ वही किया जाये। हम लोगों के कल्याण और भले के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। सीएम ने कहा हमारी सरकार का संकल्प है की पंजाब में हर घर में दोनों समय का चूल्हा जले और उस पर जो पके वो कुछ अच्छा पके। हमारी सरकार इस संकल्प को अब पूरा करने जा रही है। वहीं सीएम ने पंजाब के कृषि महत्वता की बात भी की और कहा कि पंजाब ने देश का अनाज भंडार भरा है।

6 से 16 मार्च तक पंजाब का बजट सेशन

सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के बजट सेशन के बारे में भी जानकारी दी है। सीएम मान के मुताबिक, 6 मार्च से 16 मार्च तक पंजाब का बजट सेशन होगा. समय की मांग पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सीएम ने कहा कि बजट लोगों के हक में होगा। वहीं पंजाब में SIR शुरू होने के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में SIR को लेकर हम पूरा सहयोग देंगे लेकिन अगर गलत तरीके से वोट काटे गए तो हम ये बिलकुल भी नहीं होने देंगे।