CM Bhagwant Mann Address LIVE| CM भगवंत मान का पंजाब के नाम संबोधन; बिजली पर की बात, बोले- 1 जुलाई 2022 का दिन ऐतिहासिक

CM भगवंत मान का पंजाब के नाम संबोधन; LIVE आकर क्या कह रहे? यहां सुने

CM Bhagwant Mann Address Punjab LIVE

CM Bhagwant Mann Address Punjab LIVE: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य में मुफ्त बिजली गारंटी के एक साल पूरे होने पर लाइव आकर लोगों को अपना संबोधन दिया है। सीएम मान ने कहा कि, 1 जुलाई 2022 का दिन पंजाब के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपनी गारंटी पूरी करते हुए पंजाब के लोगों को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी। सीएम मान ने कहा कि, 300 यूनिट बिजली फ्री होने से पंजाब के 90% परिवारों को फायदा हुआ है।

सीएम मान ने कहा कि, हमारी सरकार ने पंजाब में खेती सहित इंडस्ट्री में भी बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होने दी। पहले की सरकारें जब खेती के लिए बिजली देती थीं तो इंडस्ट्री को बंद रखने का फरमान सुना दिया जाता है। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। सीएम मान ने कहा कि, हम सबको बिजली देंगे और पर्याप्त आपूर्ति करेंगे। हमारी सरकार इसका ख्याल रख रही है। समय-समय पर PSPCL को सरकार द्वारा पैसा पे किया जा रहा है।

सीएम मान ने बताया कि, इन दिनों हमारे पास 43 दिन का कोयला स्टॉक में है। सीएम मान ने कहा कि, आने वाले दिनों में पंजाब में सस्ती बिजली पैदा करेंगे। ध्यान रहे कि, इससे पहले सीएम मान ने पंजाब में बिजली सप्लाई की पर्याप्त आपूर्ति रखने के लिए एक प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदने का ऐलान किया था।