एक्‍स, AI, Canva... सब हांफ गए, इंटरनेट पर जानिए यह हुआ क्या
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

एक्‍स, AI, Canva... सब हांफ गए, इंटरनेट पर जानिए यह हुआ क्या

Cloudflare Technical Issue

Cloudflare Technical Issue

Cloudflare Technical Issue: ChatGPT, X Down: मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को शाम करीब 5:20 बजे से Cloudflare नेटवर्क में आयी भारी तकनीकी गड़बड़ी ने दुनिया भर की ऑनलाइन सेवाओं को रोक दिया. ChatGPT, X और कई बड़ेप्लैटफॉर्म एक साथ डाउन हो गए, जिससे यूजर्स हैरान रह गए.

Cloudflare फेल होते ही इंटरनेट पर असर

Cloudflare के CDN और Security Network में अचानक आई दिक्कत ने लाखों वेबसाइटों को प्रभावित कर दिया. जैसे ही सिस्टम-लेवल फॉल्ट रिकॉर्ड हुआ, कई सर्विसेज ने तुरंत काम करना बंद कर दिया.

बड़े प्लैटफॉर्म एक साथ डाउन

Cloudflare आउटेज के बाद जिन सेवाओं में दिक्कत दिखी:

  • OpenAI / ChatGPT
  • X (कई यूजर्स के लिए पूरा प्लैटफॉर्म अनरिस्पॉन्सिव
  • Downdetector खुद आउटेज का शिकार
  • PayPal, Canva, Claude समेत कई सेवाएं

AWS आउटेज के कुछ ही हफ्तों बाद यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने इंटरनेट की नाजुकता फिर उजागर कर दी.

Downdetector भी बैठ गया, बड़ा क्रैश का संकेत

जैसे ही Cloudflare में दिक्कत आयी, वही उसे ट्रैक करने वाले प्लैटफॉर्मDowndetector ने भी काम करना बंद कर दिया. यह साफ दिखाता है कि समस्या सिर्फ एक साइट की नहीं, बल्कि इंटरनेट इन्फ्रा लेयर पर थी.

Cloudflare की चुप्पी ने बढ़ायी चिंता

न्यूज लिखे जाने तक Cloudflare की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें पोस्ट कर रहे हैं और आउटेजमीम्स वायरल हो रहे हैं.