जींद यूनिवर्सिटी में पीएचडी स्कॉलर से छेड़छाड़ का आरोप, क्लर्क सस्पेंड
- By Gaurav --
- Friday, 29 May, 2026
Clerk Suspended Over
Chaudhary Ranbir Singh University के डीपीआरओ विजय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक पीएचडी स्कॉलर ने 27 मई को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि कौशल रोजगार योजना के तहत तैनात एक क्लर्क ने उसके साथ अश्लील हरकत की, ब्लैकमेल किया और मारपीट भी की।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मामला सामने आते ही कुलपति ने आरोपी क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो सभी तथ्यों की जांच करेगी।
प्रवक्ता विजय कुमार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं है। हालांकि, यदि जांच में आरोपी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।
यह मामला विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं की सुरक्षा और कार्यस्थल पर आचरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।