Clashes between police and sanitation workers
BREAKING
CM मान ने 606 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे; पंजाब के इतिहास में पहली बार चार सालों में 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित, सभी खिलाड़ियों की लिस्ट 'अर्धनग्न, हाथ में शराब की बोतल और सड़क पर डांस'; हिमाचल में ये कैसा उपद्रव मचा रहे पर्यटक, बर्फबारी के मजे में शर्मनाक हरकत 'किसी को बिकनी पहना रहा तो किसी की न्यूड फोटो बना रहा'; X AI टूल Grok पर भारत सरकार का मूड ठनका, ले लिया यह एक्शन नववर्ष के उपलक्ष पर निरंकारी सतगुरु का खुशियों और आशीष भरा पावन संदेश, निरंकार की रजा में जीवन जीना ही सच्ची साधना

Haryana Sanitation workers Protest: कूड़ा उठाने को लेकर पुलिस व सफाई कर्मचारियों में झड़प, 118 हिरासत में 

Clashes between police and sanitation workers

Clashes between police and sanitation workers

Clashes between police and sanitation workers- हरियाणा के हिसार में नगर निगम के (Sanitation Workers) सफाई कर्मचारियों और पुलिस में कूड़ा उठाने को लेकर टकराव हो गया। दोनों पक्षों में झड़प हुई। प्रदर्शन में महिला सफाई कर्मचारी भी शामिल थीं। घटना सुबह 6 बजे की है। जब नगर निगम प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में शहर से कचरा उठाने का प्रयास किया, लेकिन कैमरी रोड पर सफाई कर्मचारी पहुंच गए और इसका विरोध जताया। उन्होंने निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली को घेर लिया।

आरोप है कि (Municipal Corporation) नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने (Haryana Police) पुलिस पर पथराव किया। इस पथराव में निगम के ट्रैक्टर चालक को चोट आई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कचरे से भरे ट्रैक्टर को निकलवाया। इसके बाद कर्मचारी विरोध जताते हुए नगर निगम कार्यालय में बैठ गए। किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को अंदर जाने नहीं दिया गया।

उनका धरना निगम के गेट पर जारी है। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान राजेश का दावा है कि किसी सफाई कर्मचारी ने पथराव नहीं किया। ट्रैक्टर चालक पुलिस की लाठियों से ही घायल हुआ है। इस लाठीचार्ज में तीन महिला सफाई कर्मचारियों को भी गुम चोटें आई हैं। वहीं पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने निंदा की है और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया।

ठेकेदार मुकेश का आरोप है कि हड़ताली कर्मचारियों ने पत्थर मारकर उनके चालक नरेश का सिर फोड़ दिया। उसे चोट आई। निजी अस्पताल में पट्टी करवाकर घर भेज दिया। इसके अलावा सफाई के लिए लेकर गए 5 ट्रैक्टर- ट्रॉली, दो जेसीबी के टायरों में सुए मारे और उन्हें पंचर कर दिया। टायरों की ट्यूब कट गई।

नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को 19 अक्टूबर से (Protest) हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने शहर में सफाई का काम बंद किया है। जिस कारण शहर में 1500 टन से ज्यादा कचरा जमा हो गया है।

नगर निगम ने सोमवार को दीपावली के दिन भी कूड़ा उठाने का प्रयास किया था, लेकिन हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने विरोध जता दिया। इसके बाद सफाई कर्मचारी जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली के टायरों में सुए घोंपने शुरू कर दिए। जिससे कि टायर पंचर हो गए। पुलिस ने 118 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन करीब 5 घंटे बाद रिहा कर दिया।

हरियाणा के हिसार में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों पर लाठीचार्ज का कांग्रेस ने विरोध किया है। पूर्व (CM Bhupinder Hooda) सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इसके विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई निंदनीय है। हरियाणा कांग्रेस राज्य भर में सफाई कर्मियों का समर्थन करेगी।