हिसार में HAU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प: धरनास्थल पर फिर हुआ विवाद
- By Gaurav --
- Friday, 22 Aug, 2025
.png)
Clash between HAU students and police in Hisar
HAU Student Protest Again: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार में छात्रों और पुलिस के बीच वीरवार रात टकराव हुआ। घटना रात 9 बजे की है। विवाद धरनास्थल पर कूलर लगाने को लेकर शुरू हुआ। पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को धरना स्थल से हटाया।
इस दौरान कई छात्र घायल हुए। उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद छात्र तिरंगा लेकर राजगढ़ रोड पर आ गए। उन्होंने कुछ देर के लिए जाम लगाया। बाद में सड़क किनारे खड़े होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
दिन में छात्रों ने गेट नंबर 4 पर हवन यज्ञ किया। एक छात्र मनोज ने अपनी डीएमसी हवन कुंड में जला दी। मुख्यमंत्री के आने पर भी छात्रों से कोई बातचीत नहीं हो पाई।
इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला और कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने छात्रों से फोन पर बात की। दोनों ने इस मामले को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। HAU के छात्र 20 अगस्त से 5 मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। वीरवार को 6 छात्र भूख हड़ताल पर थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह के आगमन पर छात्रों ने मुलाकात की इच्छा जताई थी। लेकिन यह मुलाकात नहीं हो पाई। रात को छात्र मच्छरों से बचने के लिए कूलर लगाना चाहते थे। पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस पर दोनों पक्षों में बहस हुई। पुलिस ने कूलर छीन लिए, जिसमें एक कूलर टूट गया