प्रतिष्ठित केपटाउन मैराथन 2026 में शहर के रनर्स राजीव बत्रा और योगेश घेरा का शानदार प्रदर्शन

प्रतिष्ठित केपटाउन मैराथन 2026 में शहर के रनर्स राजीव बत्रा और योगेश घेरा का शानदार प्रदर्शन

City runners Rajeev Batra and Yogesh Ghera

City runners Rajeev Batra and Yogesh Ghera

चंडीगढ़, 1 जून: शहर के रनर्स राजीव बत्रा और योगेश घेरा ने पिछले रविवार दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित विश्व प्रसिद्ध केपटाउन मैराथन 2026 सफलतापूर्वक पूरी कर शहर का नाम रोशन किया।

इस अंतरराष्ट्रीय  मैराथन में दुनिया भर से 44,500 से अधिक  रनर्स ने हिस्सा लिया।  मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियां शामिल थीं। इनमें से लगभग 27,000 धावकों ने पूर्ण 42.195 किलोमीटर मैराथन दौड़ में भाग लिया, जो इसे अफ्रीका की सबसे बड़ी रोड रनिंग में से एक है।

 अनुभवी रनर्स योगेश घेरा (52) और राजीव बत्रा (55) ने भी 42.195 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। योगेश घेरा ने 4 घंटे 09 मिनट का समय दर्ज किया, जबकि राजीव बत्रा ने 4 घंटे 59 मिनट में मैराथन पूरी की।

केपटाउन मैराथन 2026 का विशेष महत्व इसलिए भी रहा क्योंकि यह वर्ष 2027 में प्रतिष्ठित एबॉट वर्ल्ड मैराथन मेजर्स सर्किट में शामिल होने से पहले अंतिम इवेल्यूशन रन थी। अपनी तेज, समतल और बेहद खूबसूरत रूट के लिए प्रसिद्ध यह मैराथन धावकों को केपटाउन शहर के प्रमुख स्थलों से होकर ले जाती है, जहां टेबल माउंटेन, अटलांटिक तट रेखा और अन्य दर्शनीय स्थलों के मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं।

योगेश घेरा और राजीव बत्रा पिछले एक दशक से अधिक समय से लंबी दूरी की दौड़ों में सक्रिय हैं।  इन रनर्स  ने  न्यूयॉर्क, शिकागो, बोस्टन, बर्लिन, लंदन और टोक्यो सहित विश्व की छह प्रमुख मैराथन के अलावा कई अन्य अंतरराष्ट्रीय मैराथनों में भी भाग ले चुके हैं।

फिनिश लाइन पार करने के बाद दोनों  रनर्स ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैराथनों में से एक में भाग लेना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चंडीगढ़ ट्राइसिटी में लांग डिस्टेंस रनिंग और फिटनेस कल्चर के बढ़ते उत्साह को भी दर्शाती है।