चिराग पासवान की दो-टूक: "शराबबंदी कानून में सुधार की जरूरत"; बंगाल में 4 मई को 'ऐतिहासिक' जीत का दावा

चिराग पासवान की दो-टूक: "शराबबंदी कानून में सुधार की जरूरत"; बंगाल में 4 मई को 'ऐतिहासिक' जीत का दावा

Chirag Paswan bluntly states:

Chirag Paswan bluntly states: "The prohibition law needs

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोमवार को पटना में पत्रकारों के समक्ष दावा किया कि बंगाल में इस बार जनता परिवर्तन के मूड में है। चार मई को एनडीए ऐतिहासिक जीत के साथ बंगाल में सरकार बनाने जा रहा है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार में लागू शराबबंदी कानून को जारी करने की घोषणा से जुड़े सवाल पर चिराग ने कहा कि शराबबंदी कानून में सरकार को सुधार की जरूरत है। जहां कानून में खामियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। कानून के पीछे की सोच गलत नहीं है, लेकिन इसके क्रियान्वयन में दिक्कतें हैं।

शराबबंदी कानून पर चिराग का बड़ा बयान


चिराग ने कहा कि शराबबंदी कानून के कारण कई घरों को बर्बाद होने का सामना करना पड़ा है। कानून को पूरी तरह जमीन पर कैसे उतारा जाए, इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

चिराग ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों से जिस तरह शराब का आयात और तस्करी हो रही है, उस पर भी सरकार को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।


'अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

साथ ही राज्य में चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही साफ कर चुके हैं कि राज्य में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितने भी अवैध तरीके से घर निर्माण हुए हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।