Chill intensifies in Haryana, Hisar records season's lowest temperature: हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, हिसार में सीजन का सबसे कम तापमान: 12 शहरों में 9 डिग्री से नीचे पारा, 28 नवंबर तक मौसम रहेगा खुश्क
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, हिसार में सीजन का सबसे कम तापमान: 12 शहरों में 9 डिग्री से नीचे पारा, 28 नवंबर तक मौसम रहेगा खुश्क

undefined

Chill intensifies in Haryana, Hisar records season's lowest temperature:

Chill intensifies in Haryana, Hisar records season's lowest temperature:  हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

राज्य के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इनमें से चार शहरों में पारा 8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है। महेंद्रगढ़ में 6.9 डिग्री, सिरसा में 7.7 डिग्री और जींद में 7.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने का अनुमान है।

इस दौरान हल्की से मध्यम गति की उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम को ठंड का असर बना रहेगा। 27 और 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना है।

राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध देखी गई। मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को सलाह दी है कि सुबह खेतों में काम करते समय ठंड से बचाव के उपाय करें। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवाओं से बचाकर रखने की अपील की गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि नमी बढ़ने से धुंध की परत और घनी हो सकती है। फिलहाल सुबह हल्की धुंध है, जबकि दिन में धूप का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। वर्तमान में हरियाणा में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड का प्रभाव और गहराने की आशंका है।