मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना: हजारों गांवों को मिलेगी बस सेवा
Chief Minister's Village Transport Schem
लखनऊ। Chief Minister's Village Transport Schem, प्रदेश के हजारों गांवों में जल्द ही सार्वजनिक परिवहन की सुविधा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्रामीण मार्गों पर मिनी बसें चलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि अप्रैल में चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ताकि मई से ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन शुरू कराया जा सके।
शुक्रवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि इस योजना और सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में गंभीरता से काम किया जाए और प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए। योजना के माध्यम से प्रदेश की 59,163 ग्राम पंचायतों को परिवहन सुविधा से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
5 से 28 सीट की निजी बसों को मिलेगी अनुमति
करीब 12,200 गांवों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निजी मिनी बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीण मार्गों पर 15 से 28 सीट क्षमता वाली निजी मिनी बसों के संचालन के लिए इच्छुक वाहन स्वामी 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र संबंधित जिले के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। चयनित वाहन स्वामियों को परिवहन निगम को हर महीने 1500 रुपये संरक्षण शुल्क देना होगा। इसके साथ ही पांच हजार रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। आवेदन के साथ दो हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट लगाना भी अनिवार्य किया गया है।