मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश: 'गरीबों को उजाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा'

मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश: 'गरीबों को उजाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा'

Chief Minister Yogi Stern Message

Chief Minister Yogi's Stern Message

जनता दर्शन में लोगोें की समस्या सुनने के दौरान अपराध को लेकर सख्त नजर आए मुख्यमंत्री

दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में सुनी 200 लोगों की समस्या, प्रभारी कार्यवाही का दिया आश्वासन

गोरखपुर। Chief Minister Yogi's Stern Message, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर जनता दर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और धार दी। लोगों की समस्या सुनने के दौरान उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों को संदेश दिया कि अपराध और माफिया पर किसी तरह की ढिलाई या उदासीनता हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसे लेकर सख्त कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। सभी का प्रार्थना-पत्र अपने हाथों लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारी को दिया और मौके पर ही निर्देशित करते हुए कहा कि हर शिकायत का समाधान समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक होना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री समस्या लेकर आए लोगों को यह कहते हुए आश्वस्त करते रहे कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं, सरकार हर समस्या के प्रभावी प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

जमीन कब्जा और दबंगई से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री का रुख बेहद आक्रामक रहा। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि अगर कोई व्यक्ति गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि गरीबों को उजाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनकी संपत्ति पर उनका ही अधिकार सुनिश्चित कराया जाएगा। जनता दर्शन में आए पारिवारिक विवादों के मामलों पर मुख्यमंत्री ने संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए पहले आपसी संवाद पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि बातचीत से समाधान न निकले, तो विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि न्याय में देरी न हो।

आर्थिक तंगी के कारण इलाज में बाधा झेल रहे लोगों को मुख्यमंत्री ने एक बार फिर राहत भरा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जरूरतमंदों के इलाज का एस्टीमेट तत्काल तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि बिना देरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर सख्त प्रशासनिक रुख दिखाया, वहीं बच्चों को दुलारने और महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनने में पूरी संवेदनशीलता दिखाई। समस्या लेकर आई महिलाओं के साथ आए बच्चों को उन्होंने चाकलेट के साथ खूब पढ़ने का आशीर्वाद दिया।

मंदिर की गोशाला में गोवंश को दुलार कर खिलाया गुड़

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने तड़के गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में योगी ने भ्रमण करते हुए गोवंश के माथे पर हाथ फेरा। उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।