मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'जनता दर्शन': वात्सल्य, न्याय और सुशासन का त्रिवेणी संगम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'जनता दर्शन': वात्सल्य, न्याय और सुशासन का त्रिवेणी संगम

Chief Minister Yogi Adityanath

Chief Minister Yogi Adityanath's 'Janata Darshan'

लखनऊ। Chief Minister Yogi Adityanath's 'Janata Darshan' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बच्चों के प्रति प्रेम हर स्थान पर छलक ही जाता है। जनता दर्शन में भी अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों की समस्याओं का निस्तारण उनकी शीर्ष वरीयता रहती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सोमवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ के दौरान अभिभावकों के साथ आए बच्चों को सीख देते हुए कहा कि किताबें पढ़ो। इंटरनेट मीडिया का प्रयोग उतना ही करो, जितनी आवश्यकता है। इसका अत्यधिक प्रयोग घातक है। उन्होंने मोबाइल आदि का प्रयोग भी बहुत कम करने की सलाह दी है। उन्होंने जनता दर्शन में आए बच्चों को चाकलेट भी दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर से आए पीड़ितों के पास स्वयं पहुंचे। उनका प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा। मुख्यमंत्री ने जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री से ‘जनता दर्शन’ में मुलाकात के दौरान दो उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है।

सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम सहित कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं। उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कासगंज से आए पीड़ित ने मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस से जुड़ी शिकायत रखी। पीड़ित ने अपने प्रकरण में कार्रवाई पर देरी की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

वहीं, एक प्रकरण पारिवारिक विवाद से भी जुड़ा आया। अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत पर सीएम सख्त हुए, उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने पीड़ित को आश्वस्त किया कि नियमानुसार तत्काल कार्रवाई होगी।