मीरजापुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नवरात्र मेला तैयारियों का लिया जायजा
Chief Minister Yogi Adityanath on a visit to Mirzapur
मीरजापुर। Chief Minister Yogi Adityanath on a visit to Mirzapur, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मीरजापुर पहुंचे। उनका हेलीकाप्टर सुबह लगभग 11 बजे विंध्याचल के मोतिया झील स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर की ओर रवाना हो गए। दर्शन के बाद, वह अधिकारियों के साथ वासंतिक नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर से बाहर निकले मुख्यमंत्री तो जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से नवरात्र मेला की तैयारी के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी और तैयारियों से उनको अवगत कराया।
बैठक के बाद, मुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय, देवरी कला भी जाएंगे। वहां विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की और इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
मंदिर परिसर में पहुंचने पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा और मंदिर के पुरोहितों ने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को मंदिर के अंदर दर्शन कराने में मदद की। मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और पूजा-अर्चना की।
मीरजापुर में नवरात्र मेला हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस बार की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नवरात्र के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पहले भी मीरजापुर में विकास कार्यों की समीक्षा की है और इस बार भी उनकी प्राथमिकता में क्षेत्र के विकास के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है। विंध्याचल क्षेत्र में मां विंध्यवासिनी का मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। मुख्यमंत्री की इस यात्रा से स्थानीय प्रशासन को न केवल नवरात्र मेले की तैयारियों को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि दो दिन बाद नवरात्र में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
अष्टभुजा डाक बंगले में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने दोपहर दो बजकर दस मिनट पर मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला पहुंचे। हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करने पहुंचे।इसके बाद छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद विश्वविद्यालय व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य की स्थिति जानने के साथ ही सभी भवनों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि कार्य में गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।इसके साथ ही कुलपति प्रो. शोभा गौड़ से शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। लगभग 40 मिनट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।