मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का किया सम्मान
Chief Minister Yogi Adityanath congratulated
लखनऊ। Chief Minister Yogi Adityanath congratulated, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सोमवार को नई दिल्ली में सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने अपने इंटरनेट मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट कर पद्म विभूषण से अलंकृत वायलिन वादिका एन. राजम एवं दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देयोल के स्वजन को भी बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने डॉ. केवल कृष्ण ठकराल, प्रो. श्याम सुन्दर, डॉ. अशोक कुमार सिंह, प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. बुद्ध रश्मि मणि व खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को 'पद्म श्री' सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।