योगी कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय: 'मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो परिवहन योजना' को मिली हरी झंडी

योगी कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय: 'मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो परिवहन योजना' को मिली हरी झंडी

cm-yogi-government-1773139238330_v

'Chief Minister Village Connect Transport Scheme' gets green signal

लखनऊ। 'Chief Minister Village Connect Transport Scheme' gets green signal, लोकभवन में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें परिवहन विभाग का प्रस्ताव प्रमुख है। इस प्रस्ताव में मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो परिवहन योजना को मंजूरी दी गई, इसके तहत 2026 तक हर गांव में बस सेवा शुरू होगी।

वहीं, ओला-उबर टैक्सी को अब रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और मेडिकल वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। साथ ही, खतौनी जांच के बाद ही रजिस्ट्री का प्रस्ताव भी पास हुआ है।

अयोध्या में खुलेगा सतर्कता अधिष्ठान का कार्यालय

कैबिनेट की बैठक में अयोध्या में सतर्कता अधिष्ठान का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संदर्भ में मंगलवार को कैबिनेट द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार अयोध्या के चक बाग बिजेसी स्थित मोहल्ला बाग बिजेसी में स्थित 1350 वर्ग मीटर नजूल की भूमि सतर्कता अधिष्ठान को हस्तांतरित किया जाएगा। इस भूमि पर सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या के कार्यालय की स्थापना की जाएगी।