शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu

शिमला। Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को अपना 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सरकारी आवास ओक ओवर में सुबह से ही समर्थकों, नेताओं और शुभचिंतकों का तांता लग गया। मुख्यमंत्री सुक्खू के 63वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने ओक ओवर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ड्रोन से फूलों की वर्षा भी की गई। 

चार मंजिला केक काटा

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समर्थक शिमला में मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर की मौजूदगी में केक काटा। सीएम सुक्खू के समर्थक 62 किलोग्राम का चार मंजिला केक लेकर पहुंचे थे, जिसे उन्होंने काटा। 

सीएम ने समर्थकों संग डाली नाटी

मुख्यमंत्री और उनके समर्थकों ने ओक ओवर परिसर में पारंपरिक नाटी नृत्य भी किया। सीएम के समर्थक काफी देर तक झूमते रहे। 

मैराथन से दिया फिटनेस का संदेश

जन्मदिन से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने सचिवालय कर्मियों द्वारा आयोजित मैराथन में भाग लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवन का संदेश भी दिया। मैराथन में काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।

चुनौतियों का सामना करना पसंद

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले चार महीनों में प्रदेश की स्थिति में और सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने जीवन संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है और उन्हें चुनौतियों का सामना करना पसंद है।