'हिमाचल की संपदा पर नहीं पड़ने देंगे डकैती': नाहन में मुख्यमंत्री सुक्खू का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार
Chief Minister Sukhu launches a scathing attack on corruption in Nahan
नाहन (आशु): Chief Minister Sukhu launches a scathing attack on corruption in Nahan, सरकार हिमाचल की संपदा को किसी भी सूरत में लुटने नहीं देगी। भ्रष्टाचार के जो चोर दरवाजे वर्षों से खुले हुए थे, उन्हें बंद किया जा रहा है और लूटी गई संपत्ति को वापस लाकर जनता के हित में खर्च किया जा रहा है। ये बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नाहन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुई कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनसे प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। विभिन्न स्रोतों से करीब 3800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व जुटाया है।
न किसी बोर्ड का निजीकरण होगा और ओपीएस बंद होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर बनाना है और इसके लिए नीतिगत बदलाव किए जा रहे हैं। आने वाले समय में सरकार और भी कई बड़े फैसले लेगी। इन फैसलों का आम जनता पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। न तो किसी की पैंशन रोकी जाएगी, न किसी बोर्ड का निजीकरण किया जाएगा और न ही ओल्ड पैंशन स्कीम को बंद किया जाएगा। सरकार भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।