Chief Minister Manohar Lal paid tribute to Jagadish Chandra Bose on his birth anniversary
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जगदीश चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जगदीश चंद्र बोस का जीवन युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा

CM-Manohar-lal-in-Faridabad

Chief Minister Manohar Lal paid tribute to Jagadish Chandra Bose on his birth anniversary

Chief Minister Manohar Lal paid tribute to Jagadish Chandra Bose on his birth anniversary : चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चंद्र बोस के 165वीं जयंती समारोह में शिरकत की।

विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में जगदीश चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की।  मनोहर लाल ने जगदीश चंद्र बोस के योगदान पर बल देते हुए कहा कि उनका जीवन युवा शोधकर्ताओं के लिए एक आदर्श है, जिससे उन्हें प्रेरणा लेनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि विज्ञान क्षेत्र में जगदीश चंद्र बोस के योगदान को मान्यता देते हुए वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय का नाम जगदीश चंद्र बोस के नाम पर रखा गया था, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2017 में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की थी। इस दौरान कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और विकासात्मक पहलों के बारे में जानकारी भी दी।

        इस अवसर पर हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, जेसी बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर, विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता, श्रीमती सीमा त्रिखा, विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें ...

Haryana: देश की जनता मेरा परिवार, जनसेवा को लेकर समर्पित भाव से कार्य कर रही सरकार : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 

ये भी पढ़ें ...

Haryana: गायों के चारे के लिए गौ सेवा आयोग के बजट को किया 400 करोड़ : मनोहर लाल