Chief Minister invited to Gohana rally, memorandum submitted regarding development works

मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्योता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगपत्र

Saini sharma

Chief Minister invited to Gohana rally, memorandum submitted regarding development works

 

 हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने 29 मार्च को गोहाना की नई सब्जी मंडी में आयोजित होने वाली गोहाना विधानसभा धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण दिया।

डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि रैली 29 मार्च को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान सहकारिता मंत्री ने गोहाना विधानसभा क्षेत्र के हालिया दौरों के दौरान जनता से मिली मांगों और समस्याओं की विस्तृत सूची भी मुख्यमंत्री को सौंपी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक घोषणाएं की जाएं, ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।