होली से पहले एक्शन मोड में मुख्यमंत्री, वेतन और पेंशन समय से देने के निर्देश; पढें पूरी खबर

होली से पहले एक्शन मोड में मुख्यमंत्री, वेतन और पेंशन समय से देने के निर्देश; पढें पूरी खबर

Chief Minister in action mode before Holi

Chief Minister in action mode before Holi, directs timely payment of salaries

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार तड़के पांच दिवसीय दौर से वापसी करने के बाद ही शासकीय कार्य में सक्रिय हो गए। उन्होंने होली के त्यौहार को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर सरकारी अवकाश को लेकर जारी अनिश्चितता को भी दूर कर दिया। उनके निर्देश पर उत्तर प्रदेश में शनिवार को भी कार्य दिवस घोषित किया गया है।

सरकारी कर्मियों के लिए होली का अवकाश एक से चार मार्च तक रहेगा। पांच मार्च गुरुवार से सभी कार्यालय खुलेंगे। उत्तर प्रदेश में शनिवार 28 फरवरी को कार्य दिवस घोषित किया गया है। इसके कारण कर्मचारियों को होली का अवकाश दो, तीन व चार मार्च को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी एवं सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों का वेतन होली से पहले दिया जाना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही सभी पेशनर्स के खाते में भी होली से पहले धनराशि ट्रांसफर करें। उन्होंने कहा कि इसमें ⁠किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकार ने होली का त्योहार देखते हुए इसी माह राज्य कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने का आदेश जारी कर दिया है। फरवरी का वेतन और पेंशन कर्मचारियों व पेंशनर्स को इसी माह की 28 तारीख को मिलेगा। वित्त विभाग ने इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है।