देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने 'नायक से जन नायक' पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने 'नायक से जन नायक' पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया

Chief Minister Dhami Unveils

Chief Minister Dhami Unveils 'Nayak Se Jan Nayak' Almanac Calendar

मुख्यमंत्री धामी ने 'नायक से जन नायक' कैलेंडर का विमोचन किया।

कैलेंडर में तिथि, त्योहार, सरकारी योजनाएं और उपलब्धियां शामिल।

मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती ने की कैलेंडर की संकल्पना।

देहरादून। Chief Minister Dhami Unveils 'Nayak Se Jan Nayak' Almanac Calendar, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों को दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेशवासियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती की ओर से की गई है

इस पंचांग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री की ओर से जनहित में लिए गए निर्णयों में राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है। इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, दीप कोश्यारी, किशोर भट्ट उपस्थित रहे।

'उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी' पुस्तक का विमोचन