Chhattisgarh 18 Naxalites Killed- छत्तीसगढ़ में 18 नक्सलियों का एनकाउंटर; सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में मार गिराया
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

छत्तीसगढ़ में 18 नक्सलियों का एनकाउंटर; सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 3 जवान भी घायल

Chhattisgarh 18 Naxalites Killed in Encounter Kanker News Update

Chhattisgarh 18 Naxalites Killed in Encounter Kanker News Update

Chhattisgarh 18 Naxalites Killed: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बहुत बड़ा एक्शन हुआ है। यहां कांकेर के छोटेबेठिया के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं। जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं।

मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों की बरादमगी हुई है। नक्सलियों के पास AK सीरीज की कई राइफलें और 3 लाइट मशीन गन मिली हैं। वहीं इस मुठभेड़ में 3 सुरक्षाकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल सुरक्षाकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इलाके का यह बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि कांकेर के छोटेबेठिया में मुठभेड़ स्थल पर 18 नक्सलियों को मार गिराया गया है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। काफी बड़ी मात्रा में इनके पास से एके 47 समेत कई हथियार मिले हैं। अभी मुठभेड़ जारी है। ऑपरेशन में 3 जवान घायल हो गए हैं। हालांकि वह खतरे से बाहर हैं उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर किया जा रहा है।

आईजी ने कहा कि इसे इलाके के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक के रूप में देखा जा सकता है। आईजी ने जानकारी दी कि, इस ऑपरेशन में बड़े स्तर के नक्सली मारे गए हैं। जो नक्सलियों का गुट चला रहे थे।