चेन्नई ने घर में घुसकर दिल्ली को रौंदा, इतिहास रचने से चूके संजू सैमसन, 8 विकेट से जीता मैच
IPL 2026 DC vs CSK Full Highlights
IPL 2026 DC vs CSK Full Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से मात दे दी. 156 रनों के लक्ष्य को CSK ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर ली.
चेन्नई की इस जीत में गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने सबसे अहम रोल प्ले किया. इन दोनों बल्लेबाजी ने तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की. जिसमें संजू ने 52 गेंद में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 87 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कार्तिक शर्मा 31 गेंद में 41 रन बनाकर नाबाद रहे.
इससे पहले चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके दिल्ली कैपिटल्स को 155 रनों पर ही रोक दिया. जिसमें सबसे बड़ा किरदार अकील हुसैन और नूर आहमद ने किया. अकील ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि नूर ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए.