एडिशनल एस.एच.ओ और ए.एस.आई पर आरोप तय -सीबीआई ने मोबाइल शॉप संचालक की शिकायत पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हांथ किया था गिरफ्तार

एडिशनल एस.एच.ओ और ए.एस.आई पर आरोप तय -सीबीआई ने मोबाइल शॉप संचालक की शिकायत पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हांथ किया था गिरफ्तार

Charges Framed Against Additional SHO and ASI

Charges Framed Against Additional SHO and ASI

चंडीगढ़,6 अप्रैल : Charges Framed Against Additional SHO and ASI, सीबीआई की विशेष अदालत ने चेक चोरी की एक शिकायत के मामले में केस दर्ज करने का डर दिखाई मोबाइल शॉप संचालक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर और ए.एस.आई पर आरोप तय (चार्ज फ्रैम ) कर दिए है। इसके बाद मामले में 16 जुलाई से सेक्टर-17 थाने में तैनात रहे आरोपी एडिशनल एस.एच.ओ सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और पीओ सेल में तैना रहे ए.एस.आई हरमीत सिंह के खिलाफ अदालत में मुकदमा चलेगा।

दायर मामले के तहत करीब दो साल पहले अप्रैल 2024 में  सेक्टर-15ए के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा चेक चोरी के आरोप लगाते हुए मोबाइल शॉप चलाने वाले सेक्टर-40 के रहने वाले अजय कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई थी। दोनों पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने मोबाइल शॉप संचालक को थाने बुलाया और कहा कि उस पर चेक चोरी करने का मामला दर्ज किया जा रहा है। अगर वह एक लाख रुपये की रिश्वत दे दे तो उस पर केस दर्ज नहीं किया जाएगा। पैसे नहीं देने पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। इसके कुछ दिन बाद पीओ सेल में तैनात एएसआई हरमीत सिंह अजय की दुकान पर पहुंचा और कहा कि उसे एसएचओ बलविंद सिंह ने भेजा है। फिर उसने एक लाख रुपये मांगे। अजय ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं। बातचीत के बाद 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ, लेकिन अजय ने सीबीआई में शिकायत कर दी। सीबीआई की जांच टीम ने जाल बिछाया और आरोपियों के पैसे मांगने से संबंधित वीडियो व ऑडियो रिकॉर्डिंग की गई। फिर 10 अप्रैल को ए.एस.आई हरमीत को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिर सीबीआई टीम ने सेक्टर-17 थाने के तत्कालीन एडिशनल एसएचओ रहे एस.आई बलविंद्र सिंह को भी दबोच लिया।