चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 दिनों में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 दिनों में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

1000225667

Chardham Yatra witnessed an outpouring of faith

देहरादून। चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है।

शनिवार को रिकार्ड 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने चारधाम दर्शन किए। 35 दिन में ही कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20.76 लाख से अधिक पहुंच चुका है, जबकि केदारनाथ में लगभग 8.12 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

बदरीनाथ में 5,56,437, गंगोत्री में 3,52,162 और यमुनोत्री धाम में 3,56,031 श्रद्धालु पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में सर्वाधिक 32,219 श्रद्धालु पहुंचे। जबकि केदारनाथ में 29,787, यमुनोत्री में 16,213 और गंगोत्री धाम में 17,897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

हेमकुंड साहिब में कपाट खुलने के मौके पर 6,605 श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। पहले दिन छह हजार 605 श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में मत्था टेका। पंज प्यारों की अगुआई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह घांघरिया से रवाना होकर हेमकुंड साहिब पहुंचा।