कोटद्वार में चरस तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार, 1.5 किलो मादक पदार्थ बरामद
Charas Smuggling Racket Busted in Kotdwar
कोटद्वार। Charas Smuggling Racket Busted in Kotdwar, कोतवाली पुलिस ने दो युवकों से डेढ़ किलो चरस बरामद की है। बरामद चरस नजीबाबाद से लाई गई थी। पुलिस चरस तस्करी का नेटवर्क तलाशने में जुट गई है।
मालन नदी में तलाशी के दौरान दो युवक दबोचे
पुलिस उप निरीक्षक राजाराम डोभाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मालन नदी में संदिग्ध नजर आ रहे दो युवकों को दबोच कर उनकी तलाश ली। तलाशी के दौरान युवकों के कब्जे से करीब डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बरामद चरस के साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर दिया।
पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपियों में शहनवाज उर्फ शानू पुत्र महबूब निवासी वार्ड नं.05, स्टेडियम कालोनी, लकडीपडाव कोटद्वार और मो.फईम पुत्र स्व.राशिद निवासी मुगलशाह, निकट पीरोवाली मस्जिद, चौकी जाफ्तागंज, थाना नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश (हाल पता निकट रशीदिया मस्जिद लकडी पडाव कोतवाली कोटद्वार) शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कोटद्वार में फल और मछली बेचने का काम करते हैं।
नेपाली व्यक्ति ने दी थी पीने के लिए चरस
बताया कि वे चरस पीने के आदी हैं। दो माह पूर्व वे फल व मछली लेने के लिये नजीबाबाद मण्डी गये थे। वहां एक नेपाली व्यक्ति ने उन्हें चरस पीने को दी थी। उसी से उन्होंने चरस लाने के लिये बोला था। अब वे दोनों यह चरस उसी नेपाली व्यक्ति से लेकर आए। बताया कि उन्होंने यह चरस कोटद्वार क्षेत्र में फैक्ट्री मे काम करने वाले मजदूरो, स्कूल कालेजो के छात्रो और युवाओ को बेचनी थी।