जयपुर में तलवार लहराकर हंगामा: 40 युवकों का वीडियो वायरल, 8 आरोपी गिरफ्तार
Chaos in Jaipur: Youths Brandish Swords
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित जयपुर के निवासी हैं
पुलिस ने फरहान, असगर अली सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है
जयपुर। जयपुर में 20 से अधिक बाइक पर सवार 40 मुस्लिम युवाओं ने रविवार देर रात तलवारें लहराते हुए हंगामा किया। इस घटना का वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ तो पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ।
पुलिस ने जांच के बाद फरहान, असगर अली सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित जयपुर के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने खुलेआम तलवारें लहराकर दहशत फैलाने के साथ ही आर्म्स एक्ट नियमों का भी उल्लंघन किया है।
उल्लेखनीय है कि जयपुर में इससे पहले भी तलवारें लहराने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पहले भी कई युवाओं को गिरफ्तार किया लेकिन इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है।