पटना में कोचिंग कैंपस में शॉर्ट सर्किट से फैली अफरातफरी, धुएं से मची भगदड़

पटना में कोचिंग कैंपस में शॉर्ट सर्किट से फैली अफरातफरी, धुएं से मची भगदड़

Chaos at a Patna coaching campus due

Chaos at a Patna coaching campus due

पटना। Chaos at a Patna coaching campus due, मुसल्लहपुर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में खान ग्लोबल स्टडिज के पास लगे बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी मच गई। चिंगारी के कारण कैंपस में धुआं भर गया। संस्थान प्रबंधन के स्टाफ और दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त कैंपस में भारी संख्या में छात्र मौजूद थे। बिजली पैनल खान ग्लोबल स्टडीज के बिल्कुल पास ही स्थित था, जहां से चिंगारी उठने के बाद धुआं फैलने लगा।

धुएं के गुबार को देख परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रबंधन ने क्लास में मौजूद सभी छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला।

शुरुआत में आग लगने की अफवाह फैली थी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण केवल धुआं फैला था, कोई बड़ी आग नहीं लगी थी।

कदमकुआं पुलिस और फायर विभाग जांच में जुटे

मामले की जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही इस घटना की वजह माना जा रहा है। फायर विभाग की टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि सुरक्षात्मक पहलुओं का आकलन किया जा सके।

दो दिन पहले ही अग्निशमन विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट और आइजी सुनील कुमार नायक की मौजूदगी में बोरिंग रोड चौराहा स्थित खान ग्लोबल स्टडीज का निरीक्षण किया गया था।

12 संस्थानों की जांच, हर जगह सुरक्षा में चूक

अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा ने किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज, कौटिल्या जीएस टीचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी में दूसरी बार ऑडिट किया था।

इससे पहले 7 जून और 23 जून को भी ऑडिट टीम ने निरीक्षण किया था, जिसमें अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई गंभीर कमियां पाई गई थीं।

विभाग ने प्रबंधन को कमियां दुरुस्त करने के लिए 7 से 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। मुसल्लहपुर इलाके के कुल 12 संस्थानों के आडिट में किसी भी संस्थान के सुरक्षा इंतजाम नहीं पाए गए हैं।