देहरादून: ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बुकिंग का बदलाव विफल, पूर्व व्यवस्था बनी कायम

देहरादून: ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बुकिंग का बदलाव विफल, पूर्व व्यवस्था बनी कायम

Change in Gas Booking System in Rural Areas Fails

Change in Gas Booking System in Rural Areas Fails

देहरादून । Change in Gas Booking System in Rural Areas Fails, ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलु गैस बुकिंग के समय में परिवर्तन की व्यवस्था 24 घंटे भी नहीं टिक सकी। वहीं, गैस बुकिंग के समय में परिवर्तन के संबंध में एजेंसी संचालक भी इंकार करते रहे, जबकि कई उपभोक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की बुकिंग 45 से घटाकर 25 दिन किए जाने का बात एजेंसी कर्मियों से करते रहे। वहीं, देर शाम अधिकारियों की ओर से पूर्व व्यवस्था लागू रहने की बात कही गई। ऐसे में पहले की तरह ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता सिलिंडर डिलवरी के 45 दिन और शहरी उपभोक्ता 25 दिनों के बाद अपनी बुकिंग करा सकेंगे।

पश्चिम एशिया में युद्ध से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है। बुधवार को भी गैस बुकिंग करने के लिए उपभोक्ताओं एजेंसी कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। शहर में जयदीप गैस एजेंसी बालावाला, आधुनिक गैस एजेंसी जोगीवाला, अनुराग गैस एजेंसी भंडारी बाग, सत्यशील एजेंसी निरंजनपुर मंडी, अमरदीप गैस सर्विस जीएमएस रोड व डिवाइन भारत गैस एजेंसी कलेमेंटाउन पर उपभोक्ताओं की सामान्य आवाजाही होती रही।

वहीं, यूरेका गैस एजेंसी प्रेमनगर व अनिकेत गैस एजेंसी सुद्धोवाला में उपभोक्ता आफ लाइन गैस बुकिंग व बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर बदलवाले पहुंचते रहे। हालांकि, सभी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता सीमित संख्या में दिखाई दिए।

वहीं, मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर बुकिंग 45 से घटाकर 25 दिन किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन धरातल पर इसका कहीं असर दिखाई नहीं दिया। अधिकांश एजेंसी प्रबंधन और उपभोक्ताओं ने इससे अनभिज्ञता जताई। उपभोक्ता पहले की तरह ही बुकिंग कराते रहे, जबकि एजेंसी प्रबंधन भी ऐसी किसी सूचना से इंकार करते रहे।

जिला आपूर्ति निरीक्षक केके अग्रवाल ने कहा कि सरकार की ओर से नियम जारी किए गए हैं। ऐसे में पहले की तरह की गैस बुकिंग और होम डिलवरी जारी रहेगी।